स्लग– *मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती की अश्लील वीडियो किए वायरल,धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल
रईस उदीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर लव जिहाद को मामले को लेकर बजरंग दल, आरएसएस सहित हिंदू संगठनों ने हाईवे जमकर जोरदार प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। संगठनों की मांग है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।पूरा मामला जनपद के सुमेरपुर कस्बे का है। कस्बे में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू युवती के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मुहिम छेड़ दी गई ह। गुरुवार को बजरंग दल,आरएसएस सहित हिंदू संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ता आरोपी मुस्लिम युवक को खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर थाने को घेर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर से नोंकझोंक के बाद लोगों ने हाईवे पर जाम कर दिया और बाजार बंद करा दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के पिता के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है और उसके खिलाफ मुस्लिम धर्मांतरण करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जा रही है।

