विधायक गोद लेकर भूले स्कूल, पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहा स्कूल
रहीस उद्दीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
आज जब हमारी टीम उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में जब पानी की व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत जानने पहुंची तो विद्यालय की दशा देखका हमारी टीम भी हैरान हो गई हमीरपुर मुख्यालय में बना ये जो प्राथमिक विद्यालय है ये आज भी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहा है रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूल में कार्यरत रसोईयां बाल्टी बाल्टी करके पानी लेकर स्कूल पहुंचती है और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करती है, यह कोई आम प्राथमिक विद्यालय नहीं है बल्कि इस प्राथमिक विद्यालय को भाजपा सरकार के हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने गोद ले रखा है जब इस बारे में स्कूल में पढ़ रहे नौनिहालों और प्रिंसिपल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की ना तो विद्यालय में कभी पानी आया ना ही नौनिहालों का हाल-चाल जानने विधायक पहुंचे यह विद्यालय हमीरपुर मुख्यालय के बीचों-बीच बना है जहां लगभग 2 साल से अधिक समय हो चुका और पानी नहीं पहुंचा,जिस वजह से विद्यालय परिसर के अंदर बने शौचालयों में ताला पड़ा हुआ है जब हमने शौचालयों लटकते तालों को लेकर विद्यालय की प्रिंसिपल से सवाल किए तो उन्होंने बताया की कई बार लिखित रूप से इस बारे में उन्होंने अपने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है और विद्यालय के लिए पानी की मांग की है लेकिन किसी भी तरीके से अब तक कोई राहत नहीं मिली है, कई बार फोन से भी सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति को इस मामले में प्रिंसिपल ने शिकायत की जिसके बाद विधायक का जवाब हमेशा यही रहा *कि देखता हूं करवाता हूं* आगे प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय में लगभग 2015 के आसपास नल का कनेक्शन तो किया गया था लेकिन आज तक कभी पानी नहीं पहुंचा लेकिन पानी का बिल जरूर विद्यालय पहुंच गया है जिसको लेकर भी प्रिंसिपल ने अपने उच्च अधिकारियों से लिखित रूप से इस मामले की शिकायत की है और इसका समाधान करने की अर्जी लगाई है, हमीरपुर जनपद के मुख्यालय के बीचो-बीच बसे इस प्राथमिक विद्यालय की जो दशा है उसने एक बार फिर जिला प्रशासन हमीरपुर समेत सदर विधायक को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।।बाइट:– हर्ष छात्रबाइट:– शुभम छात्रबाइट:–मंजू दीक्षित प्राथमिक विद्यालय प्रिंसिपल
http://विधायक गोद लेकर भूले स्कूल, पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहा स्कूल

