
मकर संक्रांति पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंदों के कंबल पाकर खिले चेहरे।
सुरेश पटेल बिन्दकी, फतेहपुर जनपद के बिन्दकी क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व इस बार सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी सजीव उदाहरण बनकर सामने आया। ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह दिन राहत और सुकून लेकर आया, जब विधायक जयकुमार सिंह जैकी के सानिध्य में समाजसेवी एवं जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह पटेल ने गांव-गांव पहुंचकर कंबल वितरित किए।बुधवार को आकूपुर, शिवरी, हसनापुर, तपनी, बेनू, करेरा सहित आसपास के गांवों में करीब एक सैकड़ा जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। जैसे ही लोगों के हाथों में कंबल पहुंचे, वैसे ही ठिठुरती ठंड में उनके चेहरों पर मुस्कान और आंखों में संतोष की चमक दिखाई दी।विकल सिंह पटेल गुड्डू ने बताया कि इस सेवा कार्य में ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार सहित कई सहयोगियों ने सहयोग किया। समाजसेवियों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पर्व तभी सार्थक होते हैं, जब उनमें सेवा और संवेदना जुड़ी हो।कंबल पाने वालों में राजबहादुर, रामसजीवन, अयोध्या, शिवविशाल, बद्रीप्रसाद, कमालिया, शांति, कमलेश, सुदेई, राजरानी, हरिपाल, लक्ष्मीकांत, जगतपाल, सुनील कुमार, नज़ीरुल हसन, नीलम सहित लगभग एक सैकड़ा लोग शामिल रहे। जरूरतमंदों ने इस मानवीय सहयोग के लिए आयोजकों का आभार जताया।

