
दहेज हत्या के वांछित तीन अभियुक्तों को सुल्तानपुर घोष पुलिस ने किया गिरफ्तार
पप्पू हाशमी हथगाम फतेहपुर
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अभियान गिरफ्तारी वांछित वारंटी के अंतर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय सुल्तानपुर घोष में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 11 बटे 2026, धारा 85बटे 80,,2, बीएन एस 2023 व 3/4, डीपी एक्ट में वांछित फरार चल रहा है अभियुक्त गण गणेश पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेचू का पुरवा मजीरे कर्मेपुर थाना सुल्तानपुर घोष, व एक नफर अभियुक्त लीलावती पत्नी गणेश उम्र 49 वर्ष, ग्राम बेचू का पुरवा उपरोक्त को कर्मेपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम सम्मिलित प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उप निरीक्षक आनंद वर्मा, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश पांडे, अभिषेक मौर्य प्रगति दुबे आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। तीन दिन पूर्व गांव में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया था। मायके पक्ष वालों के तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया था।

