
चक मार्ग नापने में दो पक्षों में हुआ, विवाद लड़की घायल,
पप्पू हाशमी हथगाम फतेहपुर
जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर मजरे पट्टी शाह में हीरालाल पाल ने तहसील दिवस में अपने पुश्तैनी मकान को बचाने के लिए चकमार्ग नापने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था प्रार्थना पत्र के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुपम मौके पर पहुंचकर चक मार्ग नापने की शुरुआत ही की थी की द्वितीय पक्ष राजेंद्र पाल का पुत्र बबी 19 वर्ष व घर की महिलाओ ने विरोध शुरू कर दिया जिस पर प्रथम पक्ष हीरालाल पाल की पुत्री नीरू देवी 19 वर्ष व द्वितीय पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट शुरू हो गई जिसमें द्वितीय पक्ष की महिलाओं द्वारा नीरू देवी को घायल कर बेहोश कर दिया,प्रथम पक्ष हीरालाल ने अपने पुत्री को बेहोश देखकर पुलिस 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल बेहोश नीरू देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम मे भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है,
चक मार्ग नापने में दो पक्षों में हुआ, विवाद लड़की घायल,

