
खिचड़ी भोज के साथ चार दिवसीय मेला संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता ने गरीबों को बांटे कंबल
पप्पू हाशमी हथगाम फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के हथगाव विकाश खंड क्षेत्र के ग्राम गौरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व को लेकर 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चार दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेला में आयोजक, ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता राजन जायसवाल के नेतृत्व में चार दिवसीय मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला में खिचड़ी भोज सहित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन प्रस्तुत किए गए। वही आर एस एस के साथ मिलकर गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को दिन में नौटंकी का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने कला का जमकर प्रदर्शन कर खूब प्रतिभा बटोरी। कि लोग कलाकारों की भारी प्रशंसा करते थक नहीं रहे थे।इसके बाद सेल्स प्वाइंट् का लोकार्पण किया गया। ग्राम सभा की गरीब महिलाओं स्वेटर एवं कंबल प्रकार खुशियों की छठा बिखेर रही थी। कार्यक्रम में क्षेत्र के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। एवं खिचड़ी भोज का जमकर आनंद उठाया।

