
एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित,आधुनिक सिंचाई पद्धतियों पर जोर
रईस उदीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर में उद्यान विभाग ने जनपद में संचालित ड्रॉप मोर क्रॉप योजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत ब्लाक परिसर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार एवं ब्लॉक प्रमुख जयनारायण यादव ने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण की शुरुआत जिला उद्यान अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ की। उन्होंने कृषकों को आधुनिक तकनीकों, सूक्ष्म सिंचाई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख जयनारायण यादव ने अपने उद्बोधन में उन्नत खेती अपनाकर नवीन पद्धतियों के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करने की अपील की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। परिसर में वेदांता पॉलिमर्स, जैन इरीगेशन,नेटाफ़ीम,इरीलिंक इरीगेशन एवं वीके पैकवेल सहित कई निर्माता कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए। जहां स्प्रिंकलर का चलाकर किसानों को दिखाया गया। जिसे देखकर कृषक काफी उत्साहित नजर आए। ब्लॉक प्रमुख ने स्वयं जैन इरीगेशन से स्प्रिंकलर सेट हेतु पंजीकरण कराकर नवीन सिंचाई पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया।चिल्ली के प्रगतिशील रघुवीर सिंह राजपूत ने औषधीय खेती के अपने अनुभव साझा किए। वहीं जैन इरीगेशन के प्रतिनिधि विवेक कुमार ने पीडीएमसी योजना में पंजीकरण एवं फसल अनुसार पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में पीयूष कुमार,सौभाग्य चंद्र सोनी एवं राजकरन सिंह ने भी अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

