🇮🇳 अमर शहीद आज़ाद चंद्रशेखर ग्रामीण स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, साध्वी निरंजन ज्योति ने विकसित भारत अधिनियम 2025 का किया ऐलान।
शेखर सिद्दकी बिन्दकी फतेहपुर
जनपद के मलवां विकासखंड क्षेत्र स्थित उमरगहना गांव में अमर शहीद आज़ाद चंद्रशेखर ग्रामीण स्टेडियम के उद्घाटन अवसर पर देशभक्ति और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।http://🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳 संविधान के सम्मान का पर्व है आज लोकतंत्र की शान है हमारा देश जय हिंद! वंदे मातरम्!
इस अवसर पर विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत के ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों के इतिहास में यह कानून एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर संरचनात्मक बदलावों की आवश्यकता को देखते हुए केंद्र सरकार ने विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना के अंतर्गत आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 को लागू किया है।उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से ग्रामीण श्रमिकों को उनके श्रम का उचित मूल्य, सुनिश्चित मजदूरी और तय समय में भुगतान की गारंटी मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन पर भी रोक लगेगी।कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की विफलताओं की गाथा बनकर रह गया है। वर्तमान सरकार ने गहन चिंतन के बाद यह नया कानून बनाया है ताकि ग्रामीण मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी कीमत समय पर मिल सके।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, जेपी तिवारी, पवन शुक्ला, बाबू यादव, अनिरुद्ध यादव, विजय नारायण सोनकर, ग्राम प्रधान आरती उत्तम, ऋतिक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दी, वहीं अमर शहीद के नाम पर बने स्टेडियम को लेकर गांव में गर्व और खुशी का माहौल रहा।

🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳संविधान के सम्मान का पर्व है आजलोकतंत्र की शान है हमारा देशजय हिंद! वंदे मातरम्!

