जनपद हमीरपुर सड़क में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हमीरपुर
रईस उदीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
तेज रफ्तार रफ्तार कार और बाइक में आज शाम आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बाइक सवार कार का सामने का सीसा तोड़ते हुए कार में जा घुसा, और अन्य दो बाइक सवार उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए पूरा मामला हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव का है जहां आज शाम तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डायल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्कुरा पहुंचाया ।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ब्रजेंद्र सिंह राजपूत ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया और दो अन्य बाइक सवार जो गंभीर रूप से घायल थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार विवाँर थाना क्षेत्र के टीहर गांव के बताए जा रहे हैं।मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया की दोनों वाहनों को कब्जे पुलिस ले लिया गया है और मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी
http://जनपद हमीरपुर सड़क में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हमीरपुर

