मिट्टी के टीले ने छीनी एक ज़िंदगी बिंदकी में दिल दहला देने वाला हादसा, किशोरी की मौत
सुरेश पटेल बिंदकी फतेहपुर।
जनपद के खजुहा कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक टीला ढह गया, जिसके नीचे दबकर चांदनी पुत्री गुड्डन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
http://मिट्टी के टीले ने छीनी एक ज़िंदगी बिंदकी में दिल दहला देने वाला हादसा, किशोरी की मौत
बताया जा रहा है कि किशोरी समेत तीन महिलाएं रोज़ी-रोटी के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। तभी अचानक मिट्टी का भारी टीला भरभराकर ढह गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।यह दर्दनाक घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे की है, जिसने एक बार फिर गरीबों की मजबूरी और असुरक्षित हालातों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

