बाबा भोगनाथ धाम में द्विवार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन, प्रसाद पाकर श्रद्धालु हुए भावविभोर
सुरेश पटेल बिंदकी फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज कस्बे में स्थित प्राचीन बाबा भोगनाथ मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और सेवा भाव का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पूर्व वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी घनश्याम दास गुप्त उर्फ डेलजू भैया के संचालन में द्विवार्षिक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।शुक्रवार को प्रातः विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न होने के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। जैसे ही प्रसाद वितरण शुरू हुआ, बाबा भोगनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।भंडारे में यमुना तिरहार क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा भोगनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं का कहना था कि बाबा के दरबार में प्रसाद पाकर उन्हें आत्मिक शांति और पुण्य की अनुभूति हुई।आयोजक घनश्याम दास गुप्त ने बताया कि यह आयोजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।इस अवसर पर रमाकांत, अमन गुप्ता, संदीप तिवारी, दिनेश चंद्र दीक्षित, अमन तिवारी सहित समस्त सहयोगी गण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
http://बाबा भोगनाथ धाम में द्विवार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन, प्रसाद पाकर श्रद्धालु हुए भावविभोर

