
दूध लदी पिकअप ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुरेश पटेल बिंदकी फतेहपुर
फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरहन बुजुर्ग मजरे छेद्दू का डेरा गांव में गुरुवार रात एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। दूध लदी तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे 50 वर्षीय रमाकांत पुत्र गोकुल प्रसाद को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।मृतक के भाई उमाकांत ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि रमाकांत रात में खेत में पानी लगाने गए थे। ठंड से बचने के लिए वह सड़क किनारे अलाव जलाकर ताप रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आई दूध की पिकअप ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गई।घटना की जानकारी पास ही मौजूद ट्यूबवेल मालिक ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और रमाकांत को गंभीर हालत में निजी वाहन से इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी यशोमती, दो बेटे संदीप 25 वर्ष, जयदीप 20 वर्ष और 17 वर्षीय बेटी को रोते-बिलखते छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई हैं
http://दूध लदी पिकअप ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
और घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

