
प्रधान पति से 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
रईस उदीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर। पंचायत भवन के जन सेवा केंद्र के निर्माण के बाद भुगतान के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने पर एंटी करप्शन टीम बांदा ने प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचकर मौदहा कोतवाली ले गई अचानक हुई इस घटना से ब्लॉक कार्यालय में सनसनी फ़ैल गई।ग्राम पंचायत अधिकारी शिवशंकर पाल की तैनाती ग्राम पंचायत बदनपुर में है। ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में जन सेवा केंद्र भवन का निर्माण एक लाख 25 हजार की लागत से कराया गया था। भवन निर्माण के बाद भुगतान के लिए प्रधान साधना साहू ने पत्रावली पंचायत सचिव को देकर भुगतान करने का कहा था। सचिव ने इसके एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। बुधवार को प्रधान पति अजय पाल साहू पंचायत सचिव के आवास पर करीब 2:00 बजे रिश्वत देने गए थे। इसकी शिकायत प्रधानपति ने पूर्व से एंटी करप्शन टीम बांदा से कर रखी थी। जैसे ही प्रधानपति ने रिश्वत की रकम पंचायत सचिव को आवास के बरामदे दी वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया और अपने साथ कार्यवाही के लिए मौदहा कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन टीम के इस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

