
मार्ग दुर्घटना में 15 दिन पूर्व घायल युवक की हुई मौत इलाज के दौरान लखनऊ में तोड़ा दम
रहीस उदीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर में गत 6 जनवरी को बैंक से वापस लौटते समय मुंडेरा के समीप स्कूली वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की मंगलवार को लखनऊ के केएमजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।कैथी के ग्राम प्रधान अरिमर्दन सिंह ने बताया कि गांव निवासी अरविंद कुशवाहा 34 वर्ष गत 6 जनवरी को इंडियन बैंक मुंडेरा बाइक से गया था। बैंक का कार्य निपटाने के बाद यह बाइक से घर लौट रहा था। मुंडेरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद इसको सदर अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से हैलट रेफर हुआ था। हालत नाजुक होने पर हैलट से इसको केएमजी लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार की शाम इसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव लाया गया। शव के गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू, पुत्र दीपक 8 वर्ष, चिंटू 5 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिजनों ने स्कूल वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

