
पुलिस की कार्रवाई, सात अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय
सुरेश पटेल बिन्दकी,
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक मो0 ताज हसन के नेतृत्व में थाना जाफरगंज पुलिस टीम ने शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कुंती देवी पत्नी राजकपूर, ओम प्रकाश पुत्र संतलाल, भूरी पत्नी ओमप्रकाश, सुधा पत्नी श्यामू, श्यामू पुत्र ओमप्रकाश, गुड़िया पत्नी राम कुमार एवं राम कुमार पुत्र ओमप्रकाश, सभी निवासी बंडवा, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर शामिल हैं।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय बिंदकी के लिए रवाना किया।इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए इसे शांति एवं सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।जाफरगंज पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

