मारपीट में वृद्ध किसान की मौत से उबाल, आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
शेखर सिद्दीकी फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में मारपीट की घटना के बाद हालात बेकाबू हो गए।वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से गांव में तनाव फैल गया।परिजनों ने बेटी भगाने के शक में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।मृतक के परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।इस फैसले से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं।परिजनों का आरोप है कि थाने में कोई भी आरोपी मौजूद नहीं है।थाने में आरोपी न मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया।ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।स्थिति बिगड़ती देख गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।गांव और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।मौके पर डिप्टी एसपी खुद मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

