
विधायक श्रीमती ऊषा मौर्य ने दो सीसी मार्ग का फीता काटकर किया उद्घाटन
पप्पू हाशमी हथगाम फतेहपुर
जनपद फतेहपुर अंतर्गत 242 विधानसभा हुसैनगंज क्षेत्र के अंतर्गत दो सीसी मार्गो में ग्राम भगला का पुरवा एवं शकूलपुर फरसी गांव में लोकप्रिय विधायक श्रीमती ऊषा मौर्य ने फीता काटकर 2 ग्राम सभाओं के सीसी मार्गों को जनता को समर्पित किया। सीसी मार्ग बनने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने कर्मठ एवं संघर्षील विधायक श्री मौर्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। एवं विधायक की भारी प्रशंसा करते थक नहीं रहे थे।विधायक श्रीमती उषा मौर्य ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों को बताया कि सीसी मार्गों के निर्माण होने से गांव की जनता को आने-जाने में सुगमता होगी। साथ ही गांव एक विकास की कड़ी में गिना जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री कार्यकाल के समय कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए। भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी की जमकर आलोचना की। कहां की अखिलेश यादव के करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है। वह जो वादा जनता से करते हैं उसे कर निभाते हैं। वहीं भाजपा जनता को केवल गुमराह करने का काम कर रही है। हिंदू मुस्लिम, पाकिस्तान का एजेंडा बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है।किंतु जनता अब भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पहचान चुकी है। आने वाले समय में देश व प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी।इस मौके पर युवा नेता विकल्प मौर्य, रामनारायण मौर्य, प्रधान करन सिंह यादव, तेज सिंह यादव, पूर्व प्रधान केदार सिंह यादव, रमेश सिंह लोधी, मोहम्मद रहमान, नंदलाल मोर्य, कपिल सिंह, मोहम्मद कलीम एवं अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

