
विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फांसी लगाकर जान देने से मचा कोहराम
पप्पू हाशमी हथगाम फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेचू का पुरवा मजरा कर्मेपुर निवासी 26 वर्षीय प्रतिभा पटेल पत्नी रामबाबू पटेल ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि मृतका का पति रामबाबू पटेल गुजरात प्रांत के सूरत शहर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। प्रतिभा अपने सास-ससुर से अलग रह रही थी, ऐसे में अचानक फांसी लगाने की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।घटना से मृतका के दो मासूम बच्चों—एक वर्ष का बेटा और तीन वर्ष की बेटी—के सिर से मां का साया उठ गया। मां की मौत की खबर सुनते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिभा की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।पुलिस ने फोन के माध्यम से मृतका के पति को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई, लेकिन मायके पक्ष ने पति के आने तक शव पोस्टमार्टम हाउस भेजने से इनकार कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी, दोनों पक्षों के ग्राम प्रधान और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।जानकारी के अनुसार मृतका प्रतिभा पटेल की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। घटना के समय उसके ससुर गणेश पुत्र छोटेलाल और सास लीलावती मौके पर मौजूद नहीं मिले। मृतका का मायका बरगदहा मजरा टेनी, कोतवाली खागा क्षेत्र में है, जहां से लगभग आधा दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।थाना अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष का कहना था कि जब तक दामाद मौके पर नहीं पहुंचता, तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। कई घंटों की समझाइश और हंगामे के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई

