77वें गणतंत्र दिवस पर बजरंग सेना टीम 351 की भव्य बाइक यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा फतेहपुर
शेखर सिद्दकी फतेहपुर
फतेहपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बजरंग सेना टीम 351 के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति यात्रा का नेतृत्व बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष ठा. चन्दन सिंह राणा एवं जिला सचिव चंद्रमणि पांडेय ने किया।
बाइक यात्रा का शुभारंभ जोनिहा बस स्टॉप जयराम नगर चौराहा, फतेहपुर से हुआ। यात्रा जयराम नगर, राधानगर होते हुए गाजीपुर बस स्टॉप, कलेक्टरगंज, पीरनपुर, ज्वालागंज, बाकरगंज, सदर चौराहा, आबूनगर, डॉक बंगला, तांबेश्वर नंदी चौराहा, बुलेट चौराहा, शादीपुर होते हुए पटेल नगर पर भव्य समापन के साथ संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान सदर चौराहे पर राष्ट्रगान गाया गया, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद, जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा और नगरवासी देशप्रेम के रंग में रंग गए।
इस अवसर पर बजरंग सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ठा. चन्दन सिंह राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
बाइक यात्रा ने न केवल गणतंत्र दिवस की गरिमा को बढ़ाया बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल किया

