मौत से जूझ रही पुष्पा पाल की मदद को आगे आए लोग, सऊदी अरब की गुलाम-ए-रसूल कमेटी ने भेजा सहयोग
रईस उदीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
हमीरपुर मौदहा क्षेत्र की पुष्पा पाल इन दिनों अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष कर रही हैं। गंभीर हालत में भर्ती पुष्पा पाल के इलाज के लिए क्षेत्र में लोगों का सहयोग धीरे-धीरे सामने आ रहा है। समाज के लोग अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार को संबल मिल रहा है।पुष्पा पाल की स्थिति की जानकारी जब मुस्लिम कंट्री सऊदी अरब स्थित गुलाम-ए-रसूल कमेटी तक पहुंची तो संस्था ने तुरंत मानवीय पहल करते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग भेजा। कमेटी द्वारा की गई इस मदद को भाईचारे और इंसानियत की मिसाल बताया जा रहा है, जिसने दूर देश में रहकर भी एक जरूरतमंद बहन के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की मदद से न केवल इलाज में सहूलियत मिलती है, बल्कि पीड़ित परिवार का मनोबल भी बढ़ता है। समाज के विभिन्न वर्गों से लोग आगे आकर पुष्पा पाल के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।क्षेत्रवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की है कि वे पुष्पा पाल की मदद के लिए आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें, ताकि इलाज में कोई कमी न रह जाए। लोगों का विश्वास है कि सामूहिक प्रयास और दुआओं से पुष्पा पाल जल्द स्वस्थ होकर फिर अपने पैरों पर खड़ी होंगी।इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया है कि इंसानियत और भाईचारा किसी सीमा का मोहताज नहीं होता। मौदहा से लेकर सऊदी अरब तक लोगों का एकजुट होकर मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।

