बाबा साहब की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण खेलकूद मैदान बना युवाओं की नई उम्मीद।
सुरेश पटेल बिंदकी ,फतेहपुर
जनपद के खजुहा विकास खंड अंतर्गत बसंती खेड़ा गांव में शनिवार को सामाजिक चेतना, सम्मान और खेल संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीमराव अंबेडकर ग्रामीण खेलकूद मैदान परिसर में स्थापित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह ‘जैकी’ ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत विधायक सहित ग्रामीणों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।प्रतिमा अनावरण के साथ ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप दे दिया
http://बाबा साहब की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण खेलकूद मैदान बना युवाओं की नई उम्मीद।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर गांव में खेलकूद के मैदान विकसित कर रही है, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चे खेलों से जुड़ें, अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि बिंदकी खजुहा क्षेत्र के गांवों से निकलकर आज युवा खिलाड़ी बड़े मंचों तक पहुंच रहे हैं, जो सरकार की खेल एवं युवा नीति की सफलता का प्रमाण है।विधायक ने ग्रामीणों से खेल मैदान का सदुपयोग करने, नियमित व्यायाम कर स्वस्थ जीवन अपनाने और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मैदान केवल खेल का नहीं, बल्कि गांव के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है।इस अवसर पर खजुहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह परिहार, ग्राम पंचायत सचिव रवी पटेल, जितेंद्र कुमार, गोपाल यादव, अनुज सिंह परिहार, अमर सिंह लंबरदार, करण सिंह, अब्दुल खालिक, भोला पटेल, संतोष, राहुल परिहार, योगेश पटेल, सरदार पठान, सुरेश पटेल, हनुमान प्रसाद गौतम, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णा प्रधान सरदारपुर, मन्नी लाल हाता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन मृदुभाषी मनोज सोनकर ने किया। अंत में ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह खेलकूद मैदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और अवसर का केंद्र बनेगा।

