
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट व चैन लूट का आरोप, धारदार हथियार से हमले की तहरीर
सुरेश पटेल बिंदकी,फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।गांव निवासी मुनैशा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुफरान, फैसल सहित कई अन्य लोग उसके घर के दरवाजे पर चढ़ आए और पीड़िता,का कहना है कि रुकसाना तथा जहीर खान के साथ जमकर मारपीट की। मुनैशा का आरोप है कि इस दौरान गुफरान ने रुकसाना के गले से करीब दो तोले की सोने की चैन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में दहशत का माहौल बना हुआ है।वहीं दूसरे पक्ष से गफ्फार हुसैन ने आरोप लगाया है कि दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र गांव की ही एक दुकान से सामान लेने गया था, तभी प्रथम पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। मोहल्ले के लोगों के शोर मचाने पर किसी तरह पीड़ित की जान बच सकी।घटना के बाद दोनों पक्ष जाफरगंज थाने पहुंचे और अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।गांव में हुई इस घटना से इलाके के ग्रामीण पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
http://दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट व चैन लूट का आरोप, धारदार हथियार से हमले की तहरीर

