
पप्पू हाशमी हथगाम फतेहपुर
उपनिरीक्षक इबरार अहमद खान किन हृदय गति रुकने से दर्दनाक मौत घटना से
फतेहपुर जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष में तैनात जनपद गाजीपुर के जामानिया निवासी उपनिरीक्षक इबरार अहमद लगभग 1 वर्ष से थाना सुल्तानपुर घोष में बतौर उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। 2 दिन पूर्व छुट्टी लेकर गांव जामानिया गए थे। घर पर सोमवार को अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण बेहोश हो गए थे। परिजनों ने आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मचा कोहराम। वही उपनिरीक्षक इबरार अहमद खान की मौत की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। इबरार अहमद अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र वासियों के दिल में राज करते रहे। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने उप निरीक्षक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। वही थाना सुल्तानपुर घोष परिसर में शोक संवेदना व्यक्ति की गई। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह एवं समस्त पुलिस स्टाफ 2 मिनट का मौन धारण उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना की

