
मौदहा सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।
मौदहा हमीरपुर। नगर सहित क्षेत्र के जरूरत मंदो को सपा नेता द्वारा कम्बल वितरित कर राहत पहुंचे गई। इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए मौदहा सांसद प्रतिनिधि एवं सपा नेता शादाब हुसैन बिट्टू के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें एक हज़ार से अधिक गरीब, बेसहारा एवं वृद्धजनों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व जिला महासचिव कमरूद्दीन प्रधान ने की।
नगर के मोहल्ला उपरौस इमाम चौक में मंगलवार को सपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन उर्फ बिट्टू के द्वारा बड़े पैमाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे शादाब हुसैन बिट्टू ने अपनी टीम के साथ नगर से सभी 25 वार्डों में जाकर वहां रह रहे लगभग 11 सौ ग़रीब बेसहारा एवं वृद्धजनों को चिंहित उन्हें कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम आयोजक शादाब हुसैन बिट्टू ने अपने सम्बोधन में कहा वक्फ 81 कमेटी उपरौस इमाम चौक द्वारा नगर के जरूरतमंदों को हर संभव मदद का लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नगर के समाजसेवी एवं संभ्रांत नागरिको को सांसद प्रतिनिधि ने सम्मानित किया।

