
बकेवर कस्बे में रिश्तों और भरोसे को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला, डिजिटल ब्लैकमेलिंग के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई
श्रीकृष्ण निषाद पत्रकार बकेवर
फतेहपुर। जनपद के बकेवर कस्बे में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वर्ष 2020 में बकेवर थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी का नहाते समय चोरी से वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जेवरात ऐंठने वाले आरोपी मकान मालिक को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 23 दिसंबर 2025 को प्रयागराज के घूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया गया कि जब उनके पति बकेवर थाने में तैनात थे, तब वे कस्बे में किराए के मकान में रहते थे। इसी दौरान मकान मालिक रोहित सविता ने नहाते समय चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जेवरात भी हड़प लिए। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। थाना बकेवर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 19/2026, धारा 64(1)/308(2)/351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त रोहित सविता (23) पुत्र विजयशंकर सविता, निवासी बिजुरी, हाल मुकाम कस्बा बकेवर को रविवार को नारायण ढाबा के पास से गिरफ्तार किया।बकेवर थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही के स्थानांतरण के बाद पीड़िता ने प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी मु0अ0सं0 16/25, धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। विवेचना जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, कांस्टेबल ओमनारायण और कांस्टेबल संदीप चौधरी शामिल रहे।

