
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार; 5,190 रुपये व ताश बरामद
शेखर सिद्दीकी फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई ग्राम नहरामऊ के बाहर संतोष के ट्यूबवेल के पास की गई।पुलिस को मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी।दबिश के दौरान आरोपी ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाते मिले।मौके से काले गमछे पर रखे 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।साथ ही मालफड़ के रूप में 2,520 रुपये नकद मिले।अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर अलग-अलग कुल 2,670 रुपये बरामद हुए।इस तरह कुल 5,190 रुपये नकद जब्त किए गए।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बबलू निषाद, छोटू, फूल सिंह, अजय और संतोष कुमार शामिल हैं।पांचों अभियुक्त ग्राम नहरामऊ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।मामला धारा 13 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।बरामद नकदी व ताश के पत्तों को सील कर कब्जे में लिया गया।चूंकि अपराध सात वर्ष से कम सजा का है, इसलिए जमानत का प्रावधान रहा।पुलिस ने सभी अभियुक्तों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी।कार्रवाई के बाद आरोपियों को मौके से रिहा कर दिया गया।

