दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मौत पार्टी के बहाने मौत के घाट उतारा
रईस उद्दीन ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर
हमीरपुर जिले में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद दोस्तों ने अपने ही दोस्त पर लोहे की राड से हमला कर लहुलुहान कर दिया…जिसे कुछ साथियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई….फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है :आपको बता दें कि यह पूरा मामला सुमेरपुर थाना कस्बे के बांकी रोड का है…यहां बीती देर रात सुमित यादव अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था…तभी दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर सुमित यादव पर कुछ दोस्तों ने लोहे की राड से वार कर दिया… जिससे वह लहुलुहान हो गया…यह देख सुमित को कुछ साथियों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई…. फिलहाल पुलिस ने मृतक सुमित यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है…परिजनों से तहरीर मिलने के बाद इस मामले में कार्यवाही की जाएगी…।।

